शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए खाये ये फल

आजकल के अनियमित खान-पान और कुछ गलत आदतों के कारण बहुत से लोगों के शरीर में खून की कमी हो जाती है। शरीर में खून की कमी होने से शरीर कमजोर हो जाता है। आज हम आपको ऐसे तीन ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिनको खाने से खून तेजी से बढ़ेगा। आइए जानते है की कैसे ये फल हमारे शरीर में किस प्रकार खून की कमी को पूरा करता है।

अंजीर

अंजीर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह फल ठंडे स्थानों पर ही पाया जाता है। इस फल का सेवन करने के लिए रात को इसे भीगो दे। और सुबह इसका सेवन करे। 15 दिन लगातार इसका सेवन करने से शरीर में नया खून बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। और खून की कमी पूरी हो जाएगी।

चुकंदर

चुकंदर एक ऐसा फल है जो सभी जगह पर आसानी से मिल जाता है। और खून को बहुत तेजी से बढ़ाता है। नियमित इसका सेवन करने से शरीर में खून की पूर्ति हो जाएगी। और खून गाढ़ा हो जाएगा।

अनार

अनार के सेवन के बारे में तो आप सभी जानते होंगे कि यह फल खून बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह फल सभी जगहों पर आसानी से मिल जाता है। लगातार इसका सेवन करने से शरीर में नया खून बनना शुरू हो जाता है। और बहुत जल्दी खून की पूर्ति हो जाती है।

सभी को इन फलों का नियमित सेवन करते रहना चाहिए जिससे खून की कमी से होने वाले रोग सदैव दूर रहते है।

Spread the love
FacebookFacebookTwitterTwitterLinkedinLinkedinPinterestPinterestMixMixWhatsappWhatsappInstagramInstagramEmailEmail
Swatantra: